RRB Vacancy 2026: रेलवे ने निकाली सेक्शन कंट्रोलर की नई भर्ती, 7th CPC के तहत मिलेगी हर महीने बढ़िया सैलरी – rrb section controller recruitment 2026 notification out for 119 post railway new bharti eligibility age monthly salary details


Railway Govt Jobs 2026 Form: रेलवे ने सेक्शन कंट्रोलर की नई भर्ती का ऐलान कर दिया है। डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। आवेदन भी 15 जुलाई से शुरू है।

railway jobs 2026
रेलवे में नई भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट- Magnific+ rrb section controller 2026 notification pdf)
RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के सपने को हकीकत में बदलने का मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विस्तृत आधिकारिक विज्ञापन भी जारी हो गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स आरआरबी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन विंडो 15 जुलाई से लेकर अंतिम तिथि 14 अगस्त तक खुली रहेगी।

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर की वैकेंसी के जरिए इस साल 119 पद भरे जाएंगे। जबकि पिछली बार 368 पदों पर भर्ती आई थी। जिसे देखते हुए इस साल पद काफी कम है। रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती में कौन अप्लाई कर सकता है? एज लिमिट क्या होनी चाहिए? सैलरी कितनी मिलेगी? ये सारी डिटेल्स भी आप यहां चेक कर सकते हैं।

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता हासिल किया होना जरूरी है। इसके अलावा अन्य किसी तरह का अनुभव या सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।
  • उम्र: आवेदक की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 33 साल तक होनी चाहिए। एज लिमिट 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर काउंट की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को श्रेणीवार छूट भी दी गई है।

RRB Section Controller Bharti 2026: डिटेल्स

भर्ती बोर्ड रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
पद सेक्शन कंट्रोलर
वैकेंसी 119
ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in
आवेदन शुरू 16 जुलाई 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 अगस्त 2026
फीस पेमेंट करने की लास्ट डेट 16 अगस्त 2026 (रविवार)
सैलरी लेवल-6 (7th CPC) के तहत ₹35400 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसमें वेतन भत्ते भी जुड़ेंगे।
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन RRB Section Controller Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक RRB Section Controller Vacancy 2026 Apply Online

रिक्रूटमेंट प्रोसेस क्या है?

  • सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होगी। जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। हर गलत सवाल के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। सीबीटी में मैथिमेटिक्स, लॉजिकल कैपेबिलिटी, मेंटल रीजनिंग विषय पूछे जाएंगे। इसमें से ज्यादा 60 सवाल एनालिटिकल और मैथिमेटिकल कैपेबिलिटी से आएंगे।
  • CBAT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: रिक्तियों का 8 गुणा ज्यादा अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। मेरिट लिस्ट में सीबीटी का 30% और सीबीएटी का 70% वैटेज होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई किए जाएंगे।

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती में कैसे अप्लाई करें?

रेलवे की इस भर्ती में जो कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं, वो यहां बताए आवेदन के स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। फॉर्म भरने के दो सेक्शन हैं- अकाउंट क्रिएट करना और फॉर्म फिलिंग।

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अगर आप नए हैं तो पहले Create an Account वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके लिए आपको एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी चाहिए होगी। इसके बाद कुछ बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि आदि जानकारी भर दें।
  • इसके बाद वेबसाइट पर जाकर फिर से लॉगइन करें।
  • अब अपना नाम, पेरेंट्स के नाम, उम्र, पता, जन्मतिथि स्टेट, आरआरबी जोन प्रेफरेंस, लैंग्वेज जैसी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड वाले कॉलम में आपको अपना लाइव फोटो कैप्चर करके अपलोड करना होगा। इसके बाद काले पेन से अपना हस्ताक्षर करके अपलोड करें। इसका साइज 30kb से 49kb के बीच होना चाहिए।
  • फोटो और हस्ताक्षर के बाद अपने दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद फीस पेमेंट करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक आवेदन पत्र को अपने पास संभालकर रखें। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट विजिट भी कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें